Bhadoni News: मेडिकल कैंप में 13 बच्चों का बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत शुक्रवार को बीआरसी सभागार अभोली में मेडिकल ऐसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा नामित चिकित्सकों ने दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया। स्वास्थ्य कैंप में कुल 25 बच्चों ने अपना नामांकन करवाया। जिसमें 13 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रवि प्रकाश सहाय ने अस्थि के छह, आई सर्जन डॅ. सुरेंद्र कुमार ने दृष्टि के दो,मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनकर प्रसाद त्रिपाठी एवं नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अशोक परासर ने आईडी के चार बच्चों का तथा ईएनटी सर्जन डॉ. दीप्ति पांडेय जहां एक बच्चे का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: दिव्यांग बच्चों के बीच किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.