भदोही, जुलाई 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का रुख इन दिनों पूरी तरह बदल गया है। मेघ की दस्तक एवं सुबह-शाम चल रही ठंडी हवा से सूर्यदेव का तपन काफी कम रहा। गुरुवार को धूप-छांव के बीच तेज हवा चलता रहा। शाम को ठंडी बयार चलना शुरू हुआ तो लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। वहीं, चिकित्सकों की माने तो मौसम का बदलता मिजाज लोगों को बीमार कर सकता है। दिन-रात के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। बदलते मौसम में खानपान के प्रति खास एहतियात बरतने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: मेघ की दस्तक संग हवा से चार डिग्री गिरा पारा महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव लोगो...