Bhadoni News: मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन एक को
भदोही, अक्टूबर 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक नवंबर को मेगा वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन कार्पेट एक्सपो मार्ट भदोही में सुबह दस बजे आयोजित होगा। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि मेगा विधिक सहायता शिविर के माध्यम से जिले के वंचित, पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जिले के40 से अधिक विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bareily News: वृहद विधिक सहायता शिविर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.