Bhadoni News: मुर्गी फार्म से हजारों की चोरी, मुकदमा दर्ज
भदोही, जुलाई 9 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाने की पुलिस ने मुर्गी फार्म से हजारों रुपये के चोरी के मामले में अज्ञात चोर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही चोर के पहचान का प्रयास भी जारी है। कोइरौना थाना क्षेत्र के सोनपुर, डीघ गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने तहरीर दिया। कहा कि उनके दोगुना गांव स्थित मुर्गी फार्म से गत माह चोरों ने इनवर्टर बैट्री, इस्टेपलाइजर, एनिलाइर्जर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा कायम किया है। उधर, आए दिन थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों के कारण आमजन मानस में भय का आलम बना हुआ है। आला अफसरों से मामलों का खुलासा कराने की मांग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.