भदोही, जुलाई 2 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले में चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। खासकर बंद मकानों को चोर निशाना बना रहे हैं। इसी तरह की एक और घटना ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सम्हईभटानी गांव में हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।उक्त गांव निवासी प्रमोद कुमार राय ने तहरीर में कहा कि परिवार के साथ महाराष्ट्र के मुंबई में रहते हैं। गांव में बने मकान पर ताला लगाया गया था। इसी साल तीन मार्च को वह परिवार के साथ मुंबई गए थे। गत माह 23 जून को वह घर आए। मकान का ताला खोलने के बाद देखा तो सीढ़ी पर लगाए गए सीमेंटेड पत्रा का तोड़ा गया था। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे थे। सोने, चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े, बर्तन पर चोरों ने हाथ साथ कर दिया था। तहरीर मिलने पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने बुधव...