भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर माधोसिंह रेलवे क्रासिंग के पास माला-फूल विक्रेताओं की मनमानी से किसी वक्त हादसा हो सकता है। आए दिन माला विक्रेता दो-चार पहिया की चपेट में आने से बच रहे हैं। ज्यादा माला बेचने की लालच उनके ही जान की दुशमन न बन जाए यह चिंता स्थानीय लोगों को सताए जा रही है। सुबह-शाम चार से छह की संख्या में माला विक्रेता पहुंच जाते हैं। पहले माला बेचने की होड़ में वह वाहनों की तरफ दौड़ पड़ते हैं। कई बार माला विक्रेता बाइक व कार के धक्के से घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके माला विक्रेताओं में सुधार नहीं हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...