Bhadoni News: मारपीट के मामले में आठ पर केस दर्ज
भदोही, अगस्त 28 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के दसवतपुर (बीरमपुर) गांव में मारपीट हुई थी। इस दौरान कईयों को चोटें आईं थीं। मामले में आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गांव निवासी जगलाल साहू ने तहरीर में कहा कि 26 अगस्त की रात को आरोपितों ने गाली गलौच देते हुए लाठी, डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उनके अलावा करन, तथा मनीष साहू को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। तहरीर पर अनिल पाल, सूर्यलाल पाल, राजलाल पाल, सुमित पाल, कृष्णा विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, बसंतलाल पाल, रामलाल पाल के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 191 (2), 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.