भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मानदेय की मांग लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंची राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने पत्रक सौंपा। डीएम को संबोधित पत्रक सौंप महिलाओं ने समस्याओं से अवगत कराया। मांग के समर्थन में महिलाओं ने एक स्वर में नारेबाजी भी की।इस दौरान समूह की महिलाओं ने कहा कि गत चार वर्षों से हम लोगों का मानदेय नहीं मिल रहा है। मानदेय के अभाव में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। चार वर्ष से मानदेय की मांग लेकर हम लोग संघर्ष करते चले आ रहे हैं, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही हम लोगों के बकाए मानदेय का भुगतान किया जाए। इस मौके पर बिंदु देवी, बीना, सुनीता, सितारा, हौसिला, सुशीला देवी आदि उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...