Bhadoni News: माघ मेला: मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने परखी तैयारियां
भदोही, नवम्बर 24 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर अरुण कुमार चौरसिया एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एमएन यादव ने प्रयागराज-रामबाग रेल खंड पर स्थित स्टेशनों का निरीक्षण किया। अफसरों ने चौरीचौरा एक्सप्रेस से गोरखपुर से वाराणसी माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड आदि रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उसके बाद झूंसी पहुंचे। स्टेशनों के प्लेटफार्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, टिकट घर, वेटिंग हाल, फुट ओवरब्रिज, पार्किंग स्थल एवं भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए जाने वाले होल्डिंग एरिया का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज रामबाग दया शंकर यादव से विस्तृत चर्चा की और मेला अवधि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.