Bhadoni News: मां काली की महिमा सुन निहाल हुए भक्त
भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर स्थित मां काली देवी मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने देवी भजन सुन खूब तालियां बजाई। मां काली श्रृंगार के बाद भव्य स्वरूप का दर्शन कर आस्थावान कृतार्थ होते रहे। मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रह्मजीत शुक्ला ने बताया कि देर शाम भेजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर स्थानीय गायक सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। समय की गति संग मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। मां काली की महाआरती उतारने के बाद आस्थावानों में प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.