Bhadoni News: महावीर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सागर
भदोही, अगस्त 25 -- Bhadoni News: भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। सावन मास के अंतिम मंगलवार (बुढ़वा मंगलवार) को शहर से लेकर सुदूर गांवों में मंदिरों में पवनपुत्र हनुमान जी के दर्शन-पूजन के लिए कतार लग गई। सभी मंदिरों में पवन पुत्र हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई गई थी। देवाधिदेव महादेव के अतिप्रिय सावन मास में शिवालयों में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ महावीर मंदिरों में भी श्रद्धालु हाजिरी लगाने से नहीं चूक रहे हैं।
मंदिरों में भीड़ मंगलवार को गोपीगंज के बरगदा हनुमान हनुमान मंदिर, इमलिया हनुमान मंदिर जखांव, हनुमान गढी़, मटरु महाबीर जगन्नाथ पुर, नटवां महावीर मंदिर, तिलेश्वरनाथ में भीड़ नजर आई। अल सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-आरती का क्रम चलता रहा। अंत में प्रसाद का वितरण कराया गया। मंदिरों के पास सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.