भदोही, सितम्बर 2 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव महादेव बाबा बड़े शिव तथा बाबा तिलेश्वर नाथ, गोपेश्वरनाथ का भव्य शृंगार सोमवार की देर शाम किया गया। उसके बाद आरती और पूजन का क्रम चला।देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरुप का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। दर्शन और पूजन के लिए जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। बाबा बड़े शिव का भव्य स्वरुप में शृंगार के साथ बाबा तिलेश्वरनाथ तथा गोपेश्वरनाथ का अलौकिक स्वरूप में शृंगार किया गया था। देर शाम से शुरू हुआ दर्शन और पूजन का क्रम रात तक चला। आरती पूजन के दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। पुजारी द्वारा महाआरती की गई। स्तुति गान के उपरांत महाप्रसाद का वितरण कराया गया। इस मौके पर पूजन समि...