भदोही, नवम्बर 15 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। एक टावर कंपनी के कर्मी को धक्का मारकर बाइक सवार बदमाशों ने मशीन चोरी कर लिया। मामले से भदोही कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया। अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। जौनपुर जिले के कजगांव निवासी सर्वेश पटेल ने तहरीर दिया। कहा कि एक टावर कंपनी में वह काम करते हैं। शहर के मथुरापुर में काम चल रहा था, जिसे देखने के लिए पांच नवंबर को आया था। स्लाइस मशीन को गाड़ी पर रखते समय बाइक सवार दो लोगों ने धक्का मार दिया, जिससे मैं सड़क पर गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग आते तब तक बदमाश मशीन लेकर फरार हो चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...