Bhadoni News: मनमाने ढंग से प्रस्ताव बनाने का मढ़ा आरोप
भदोही, जुलाई 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के नामित सभासद रत्नेश्वर त्रिपाठी ने गुरुवार को डीएम को पत्रक सौंप मनमाने ढंग से प्रस्ताव बनाने का आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नामित सभासद ने बताया कि ज्ञानपुर नगर पंचायत में होने वाली बोर्ड बैठक में सिर्फ खानापूर्ति होती है। कई ऐसे सभासद हैं जिन्हें बोर्ड बैठक की सूचना तक नहीं दी जाती। नगर पंचायत द्वारा ई-टेंडर प्रक्रिया न करते हुए अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए मैनुअल टेंडर के माध्यम से कार्य कराकर भुगतान किया जा रहा है। शासन के मंशा की अनदेखी करते हुए कार्य किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: ई-टेंडर में हस्तक्षेप का आरोप ऐसे में इन मामलों की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.