भदोही, सितम्बर 25 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। वेदपुर से लखनो त्रिमुहानी तक जाने वाली नहर मार्ग की पटरी पर मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है। गंदगी से उठ रहा दुर्गंध राहगीरों का चलना मुश्किल कर दिया है। बाइक सवार तो तेज गति से निकल जाते हैं, लेकिन पैदल चलने वाले नाक पर पकड़ा रखने को विवश हो रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली, मैजिक एवं ई-रिक्शा में भरा हुआ कचरा इन स्थानों पर गिरा दिया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ज्ञानपुर के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नहर मार्ग पर कचरा का डंप होना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नगर से निकला कचरा ग्रामीण अंचलों में डंप किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जोरई गांव निवासी ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार मनमाने ढंग से कचरा को फेंका जा रहा है। खेत के पास कचरा डं...