Bhadoni News: मनमाने ढंग से खड़ी हो रही ऑटो
भदोही, नवम्बर 3 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वहिदा मोड़ के पास बने अंडर पास के नीचे मनमाने ढंग से खड़े हो रहे आटो यात्रियों के लिए मुसिबत बन रहे हैं। आटो चालकों की मनमानी से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर आए दिन यात्री व आटो चालकों में विवाद हो रहा है। वहिदा मोड़ के पास स्थानीय लोगों की सुविधा को अंडरपास बना दिया गया है। इसमें आटो चालक मनमाने ढंग से वाहन खड़ी कर रहे हैं। ऐसे में गुजरने वाले दो-चार पहिया वाहनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर आटो चालक व स्थानीय लोगों में विवाद हो रहा है। ऐसे में आटो को चयनित स्थान पर खड़ी करने की व्यवस्था कर दी जाए तो क्षेत्रीय जनता को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.