भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह शिवाला के पास स्थित पान की दुकान पर मारपीट हो गई। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। शहबान शाह निवासी जयरामपुर ने तहरीर में कहा कि वह उक्त शिवाला के पास गुमटी में दुकान करके पान, गुटखा बेचकर जीविकोपार्जन करते हैं। 10 अगस्त को मुमताज, तौफिक उर्फ जीरा एवं शानू आए और प्लास्टिक की गिलास की मांग की। दुकान में ग्लास ना होने की बात पर आरोपितों ने गालियां देना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने जब बीच बचाव किया तो वे चले गए। उसके कुछ देर बाद आए और मारपीट किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...