भदोही, अगस्त 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर नौ (इमलाहा) निवासी मोहम्मद कासिम ने गुरुवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। मदरसा अहयाउल उलूम, घोसिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। मामले की जांच कराने की मांग की। आरोप मढ़ा कि 2022 में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो मामले का अंतिम निस्तारण हुआ और न ही दोषियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। कई की वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। उधर, मदरसा प्रशासन ने राजनीतिक के तहत बार-बार शिकायत करने का आरोप मढ़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...