भदोही, सितम्बर 20 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव में रविवार को गंगा की बाढ़ का पानी उतरने के बाद जमा पानी में लगे मछली के जाल में अजगर फंस गया। जाल बाहर निकालने के बाद अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शोर मचाते हुए स्थानीय लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया गया कि पिछले दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों के खेत-खलिहानों और निचले हिस्सों में पानी भर गया था। अब गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने के साथ बाढ़ का पानी वापस नदी की ओर लौट रहा है। हालांकि, बारीपुर सहित तटीय क्षेत्र में जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढों और निचले स्थानों पर अभी भी पानी जमा है। इन्हीं स्थानों पर मछलियां फंस जाने के कारण स्थानीय मछुआरे जाल लगाकर मछली पकड़ रहे हैं.

मछुआरों के अनुभव कुछ मछुआरे पानी भरे एक स्थान पर जाल लग...