Bhadoni News: मच्छररोधी दवा छिड़काव न होने से बढ़ा रोष
भदोही, अक्टूबर 3 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक शनिवार को सुभाष नगर बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों दवा छिड़काव कराने की मांग की है। चेताया कि ग्रामीण अंचलों में ब्लाक स्तर से दवा छिड़काव नहीं हुआ तो लोग हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। इस दौरान आशुतोष ने बताया कि क्षेत्र के कुरमैचा, नवधन, बसही, ऊंज, दौरियाहीं, सुभाषनगर, वहिदा आदि गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। बिजली आपूर्ति ठप होते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, राजीव, मंजित, शैलेंद्र आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.