Bhadoni News: मकान के टोकन पर चेयरमैन, सभासदों का नाम, विरोध
भदोही, अगस्त 14 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र के मकानों पर 50 रुपये शुल्क लेकर मकान नंबर का टोकन लगाए जाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टोकन पर नगर पालिका चेयरमैन एवं संबंधित वार्ड सभासद का नाम अंकित होने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने आपत्ति जताते हुए अधिशासी अधिकारी (ईओ) से शिकायत की है। शिकायत में श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि मकान नंबर नगर पालिका का प्रशासनिक अभिलेख होता है, जिसका उद्देश्य केवल भवन की पहचान सुनिश्चित करना है। ऐसे टोकन पर जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित करने का क्या नियम है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब इसके लिए नागरिकों से शुल्क लिया जा रहा है, तो टोकन पर केवल आवश्यक प्रशासनिक विवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.