Bhadoni News: मंदिर परिसर में लगा पंप उखाड़ ले गए चोर
भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कलनुआ गांव में मंदिर के पास लगा सबमर्शिबल पंप चोरी का मामला सामने आया है। गांव में आए दिन हो रही चोरी की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। गांव निवासी जितेंद्र पांडेय ने तहरीर देकर चोरी की सूचना दी है। बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से मंदिर परिसर में संत निवास का निर्माण कराया गया है। जहां, पेड़ पौधों के लिए सबमर्शिबल पंप लगाया गया था। शनिवार की रात चोर पंप उठा ले गए। गांव में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि आए दिन हो रही चोरी से असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: दो सिंचाई पंप और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी वहीं, मामला संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.