Bhadoni News: मंदिर का वार्षिक शृंगार और मेला आज
भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रैपुरी गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का वार्षिक शृंगार एवं मेला शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह तथा पुजारी बटेश्वरनाथ उपाध्याय ने दी। बताया कि सावन माह के अंतिम शनिवार पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पवनपुत्र हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई जा रही है। मेले का शुभारंभ शुक्रवार को सायंकाल अखंड हरि कीर्तन पाठ से हो गया है। दर्शन-पूजन का क्रम शनिवार प्रातःकाल से शुरू होगा। हरि कीर्तन तथा सुंदरकांड के समापन के उपरांत हवन-पूजन व प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि सायंकाल तक चलने वाले इस मेले में इस बार कुश्ती दंगल का आयोजन नहीं किया गया है। इसके पूर्व प्रति वर्ष मेले कुश्ती दंगल का आयोजन होता रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.