Bhadoni News: भोजन पेट भरने का साधन नहीं, होता है शरीर का विकास
भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विश्व खाद्य दिवस पर शुक्रवार को काशी नरेश विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गृह विज्ञान की अगुवाई में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और एक व्याख्यान हुआ। वक्ताओं ने कहा कि 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वभर में भुखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक व्यक्ति तक पर्याप्त, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की स्मृति में वर्ष 1981 से यह दिवस मनाया जा रहा है। डा. मधु विश्वकर्मा ने कहा कि नवाचार करें, कल का पोषण करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: भूखमुक्त समाज ही समृद्ध राष्ट्र की पहचान : डॉ. गौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.