Bhadoni News: भेड़ चोरी मामले में केस दर्ज कराने की मांग
भदोही, नवम्बर 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी राजेश पाल ने शनिवार को कोतवाली ज्ञानपुर में तहरीर देकर भेड़ चोरी मामले में केस दर्ज कराने की मांग की है। शुक्रवार की रात्रि में 43 भेड़ चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। सर्द भरी रात में चोरी की घटना बढ़ने से ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ने लगी है। पीड़ित ने बताया कि घर पर ही वह 250 भेड़ पाल रखा था। इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। पीड़ित घर पर ही सूत का जाली बनाकर उसी में भेड़ों को रखता था। देर सर्द भरी रात में चोर 43 भेड़ गायब कर दिए। काफी खोजबीन की गई लेकिन भेड़ का पता नहीं चला। ऐसे में मामले की जांच करते हुए चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। उधर, ठंड में इजाफ होते ही चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.