भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में इन दिनों मामूली शिकायती पत्र मिलते ही राजस्व कर्मियों द्वारा बिना संबंधित अधिकारी से अनुमति लिए भूमि नापी करा दी जा रही है। जितना बार नापी हो रहा है, उतनी बार जमीनी विवाद लोगों में बढ़ जा रहा है।पुलिस की माने तो जमीनी विवाद का मामला संज्ञान में आते ही राजस्व टीम बिना संबंधित अधिकारी को मामला संज्ञान में डाले सीधे पेमाइश को पहुंच जा रहे हैं। सीमांकन के बाद लोगों में विवाद बढ़ जा रहा है। जमीनी विवाद का मामला संज्ञान में आने के बाद समस्त प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद संयुक्त टीम द्वारा पैमाइश कराया जाए तो दोनों पक्ष संग न्याय होने के साथ ही जमीन विवाद भी कम हो जाएगा। राजस्व कर्मियों द्वारा बार-बार हो रहे नापी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...