Bhadoni News: भूमिधरी जमीन से हटाया अवैध कब्जा
भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। क्षेत्र के कोछिया गांव स्थित चकवेजू मौजे में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार भदोही अशोक शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार अशोक शुक्ला, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, कानूनगो सुरेश चौरसिया सहित राजस्व टीम और भारी संख्या में पुलिस के जवानों की मौजूदगी में गाटा जमीन पर हुआ अवैध कब्जा हटवाया गया। इस बीच रोपी गई धान फसल पर भी ट्रैक्टर चलवा दी गई। इसके बाद एसडीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पीड़ित मनोज कुमार दुबे को उनकी भूमिधरी जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अवैध कब्जा करने अथवा कानून हाथ में लेने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.