भदोही, अगस्त 28 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। स्थानीय तहसील में स्थित एक प्रतिष्ठान में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान भदोही तहसील में मुंसफ कोर्ट की स्थापना को बेहद ही जरूरी बताया गया। ऐसा होने से शहर एवं तहसील क्षेत्र की बड़ी जनता को लाभ मिलेगा। भदोही बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री संदीप कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रह कर विरोध जताने का काम वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन मुंसफ कोर्ट की स्थापना के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। कहा कि जिलाधिकारी से मिलने के बाद आंदोलन किया जाएगा। भदोही तहसील जनपद की सबसे बड़ी तहसील है। यहां मुंसफ कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर उच्च न्यायालय से लेकर अन्य वरिष्ठ संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। कहा पूर्व में तहसील में मुंसफ को...