भदोही, अक्टूबर 21 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जखांव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव निवासी संजय कुमार बिन्द ने अपने पट्टीदारों पर उनके भतीजे और भाभी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि 18 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे की है। उनका भतीजा अभिमन्यु बिन्द जखांव स्थित हनुमान मंदिर से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में इन्द्रमणि बिन्द, निहाल बिन्द, रवि बिन्द और सुनीता देवी पत्नी रवि बिन्द ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव को पहुंची भाभी को भी आरोपितों ने पीटा। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश में बेटी समेत दंपति को पीटा, चार पर केस मारपीट में सुनीता देवी के सिर, पीठ और गले में चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...