भदोही, अगस्त 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के सुंदरवन कटेबना स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए। दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा आस्थावानों में प्रसाद ग्रहण कराया गया। देर शाम तक भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। समय की गति संग प्रसाद ग्रहण करने को आस्थावानों की भीड़ भी बढ़ती गई। माता राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि पवित्र सावन माह में एक माह तक निरंतर महादेव के रुद्राभिषेक का अनुष्ठान चला। दूर-दूराज से आए श्रद्धालु महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर निहाल हुए। एक दिन पूर्व रविवार को मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: श्रीराम जानकी मंदिर से निकली भव्य शोभा यात्रा शोभा यात्र...