Bhadoni News: ब्रेकरों के कारण हादसे, हटवाने की मांग
भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी एकमा तिराहे से लेकर जौनपुर बार्डर धौरहरा पुलिस चौकी तक दर्जनों स्थानों पर ब्रेकर बनाया गया है। इसके कारण भदोही-रामपुर मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। समाजसेवी राहुल सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र शुक्रवार को भेजा। कहा कि एक किलोमीटर की परिधि में दर्जनों ब्रेकर बनने से आए दिन बाइक सवार लोग हादसे में घायल होते हैं। कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने बड़े-बड़े ब्रेकर बना दिए हैं। उसे हटवाने की बजाय लोक निर्माण विभाग उनकी मदद कर रहा है। ब्रेकरों पर ना तो सफेद पेंट है और ना ही रिफ्लेक्टर और ना ही 50 मीटर पहले कोई चेतावनी बोर्ड। मार्ग का सरकारी एवं दर्जनों निजी अस्पतालों से जुड़ाव के कारण गर्भवती महिलाएं कई बार गिर चुकी हैं। डीएम से संज्ञान लेकर नियम विरूद्ध बने उक्त ब्रेकर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.