भदोही, अक्टूबर 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और खेती की लागत कम करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लघु सिंचाई योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत खेतों में बोरिंग कराने पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही बोरिंग के वद्यिुतीकरण के लिए 68 हजार रुपये का अनुदान अलग से दिए जाने का प्रावधान है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए निजी संसाधन विकसित करने में आर्थिक मदद मिलेगी और फसलों की सिंचाई के लिए वर्षा पर नर्भिरता कम करने में सहायता मिलेगी। सहायक अभियंता लघु सिंचाई लख्ते हसन ने बताया कि वत्ति वर्ष 2026-27 में भदोही जिले के 197 किसानों को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य नर्धिारित किया गया है। जिसमें गहरी बो...