Bhadoni News: बेकाबू ट्रेलर पलटा, टला हादसा
भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: महराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के तितराही गांव के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। संयोग अच्छा था कि कोई छोटा वाहन चपेट में नहीं आया अन्यथा हादसा होना तय था। घायल चालक का इलाज सीएचसी औराई में कराया गया। बताया जाता है कि राजस्थान निवासी 35 वर्षीय चालक सदाखान ट्रेलर पर लोहे का तार लादकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। वाहन की गति तेज होने के कारण उक्त स्थान पर पहुंचते ही अनियंत्रित हुआ ट्रेलर पलट गया। ऐसे में चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों की माने तो तेज गति ट्रेलर की चपेट में यदि कार-आटो या बाइक आता तो बड़ा दुर्घटना होना तय था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.