भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर देहाती में बुधवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बीमारी से बचाव को क्या सावधानी बरतें इस विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका ने कहा कि संचारी रोग से बचाव को स्वच्छता अत्यंत जरूरी है। हर घर में कूड़ेदान होने के साथ ही नियमित साफ-सफाई जरूरी है। बिना साबुन से हाथ धोए भोजन नहीं करना चाहिए। नाखून और बाल को नियमित रूप से काटना चाहिए। बीमारी से बचाव के लिए हर वर्ग को जागरूक होना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...