Bhadoni News: बीडीओ पर आरोप लगाने वाला ग्रापं अधिकारी सस्पेंड
भदोही, अक्टूबर 1 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय खंड विकास अधिकारी पर सुविधा शुल्क मांगने एवं धमकी देने का आरोप लगाने वाले ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच 15 दिनों में पूरी करके रिपोर्ट देने का आदेश भदोही के खंड विकास अधिकारी को दिया गया है। उधर, मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बता दें कि गत दिनों ग्राम पंचायत अधिकारी, डीघ द्वारा अपने पूर्व में तैनाती के दौरान औराई विकास खंड अधिकारी पर सुविधा शुल्क मांगने, अनुचित दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया था। मामले में उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत भी किया था। दावा किया था कि आरोप से संबंधित बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में सुरक्षित है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.