भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी-प्रयाग के मध्य प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी धाम में धर्मशाला न होने से दर्शनार्थियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दर्शन को आए बाहरी आस्थावानों को ठहराव के लिए दुकान का सहारा लेना पड़ रहा है। कहने को तो सीमामढ़ी जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है। लेकिन यहां दूर-दराज से आए आस्थावानों के ठहराव को कोई इंतजाम नहीं किया गया है। दो-चार घंटा आस्थावानों को रुकना पड़ा तो वह बस से उतर कर वृक्ष की छाया का सहारा लेते हैं। पानी भी पीना है तो दर्शनार्थियों को पैसा खर्च कर बोतल का खरीदना पड़ता है। वहीं, वाहन स्टैंड के नाम पर यात्रियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रसाद और नाश्ता भी पर्यटकों में महंगे दाम पर बेचा जाता है। ठंड में गैर प्रांत से आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ जाती है...