Bhadoni News: बिना बरसात धान की खेतों में फटने लगी दरार
भदोही, जुलाई 19 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। झमाझम बरसात न होने से धान फसल की सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। अगार में रोपा गया धान सिंचाई योग्य हो गया है। नहर से सटे किसान तो सिंचाई कर ले रहे हैं। लेकिन नलकूप और बारिश पर निर्भर रहने वाले कृषकों के सामने पानी की विकट समस्या खड़ी हो गई है। एक सप्ताह से आसमान में मेघ का कब्जा बना है। हल्की बारिश कर बादल निकल जा रहे हैं। शनिवार को धूप इतना तेज हुआ कि जून का एहसास होने लगा। तीखी धूप से खेत में दरार फटने के साथ ही पौधा पाीला पड़ने का खतरा मडराने लगा है। इन दिनों धान की नर्सरी धूप होने से काफी कमजोर दिख रही है। खेतों में दरार फटने के साथ ही पौधा मुरझाने लगे हैं। नहर से सटे किसान तो किसी तरह सिंचाई कर ले रहे हैं। वहीं, ग्रामीण अंचलों में अघोषित बिजली कटौती से किसान धान फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.