भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन के पास स्थित कांशीराम शहरी आवास में बिन टोटी हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जल निगम विभाग की तरफ से पाइपलाइन में टोटी न लगने से तीनों पहर पानी व्यर्थ हो रहा है। कांशीराम शहरी आवास में रहने वाले जल संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही बरत रहे हैं। कांशीराम शहरी आवास में सुबह-दोपहर व शाम तीनों पहर पानी आपूर्ति होती है। पेयजल पाइप में टोटी न लगना पानी बर्बादी का मुख्य कारण है। पानी आपूर्ति शुरु होते ही लोग पीने के लिए पानी भर लेते हैं। फिर नल के नीचे टप लगा देते हैं। नहाने व कपड़ा धोने के बाद भी पानी गिरता रहता है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: पाइप लाइन लीकेज होने से बर्बाद हो रहा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...