भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जनपद में इन दिनों एक बार फिर सूर्यदेव ने आंखें तरेर ली है। इस बीच रविवार को 10 बजे से लेकर पांच बजे तक तीखी धूप लोगों को बेहाल करने का काम किया। आलम यह है कि जरूरत पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। उधर, रविवार को शहर से लेकर गांवों में पूरे दिन बत्ती गुल रही। इसके कारण लोगों का संडे आनंद खराब हो गया। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से भदोही शहर एवं जिला मुख्यालय को कम से कम 22 घंटे एवं आसपास के गांवों को 18 घंटे रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति का आदेश दिया गया है। इसका अनुपालन ठंड के समय में तो किया गया, लेकिन गर्मी और बरसात में नहीं किया जा रहा है। दो दिनों से जिले में दिन में तीखी धूप हो रही है। ऐसे में गर्मी एवं उमस से लोग बेहाल हैं। बचाव के सारे यत्न बिजली पर ही निर्भर हैं। बार-बार बि...