भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही में स्थापित स्वतंत्र फीडर का निरीक्षण मंगलवार को डीएम शैलेश कुमार किए। जांच में कमी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सुधार लाने को निर्देशित किए। बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देशित किए कि शीघ्र ही बिजली की समस्या खत्म नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फीडर की कार्यप्रणाली एवं वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त किए। परियोजना एमबीएस जिला चिकित्सालय में स्वत्रंत विद्युत फीडर निर्माण कार्य में कुल स्वीकृत लागत 680.25 लाख, कार्य में 33 केवी भूमिगत लाइन, डीपी पोल 400 केवीए ट्रांसफार्मर दो नग, मीटर रूम, प्लेटफॉर्म, यूपीआरएनएसएस के द्वारा बनाया जा रहा है। निरीक्षण...