Bhadoni News: बिजली ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में बढ़ा रोष
भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। अघोषित बिजली कटौती संग हो रही ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। बरसात शुरू होते ही अघोषित कटौती संग ट्रिपिंग का खेल शुरू हो गया है। बिजली कब आएगी और कब ट्रिप कर जाएगी कोई मानक नहीं रह गया है। बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो तीन दिन से ट्रिपिंग इतना बढ़ गया है कि दो से तीन घंटे भी बिजली नहीं थम रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच रात को बत्ती गुल होते ही लोगों का जीना दुश्वार हो जा रहा है। शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बार-बार ट्रिपिंग का होना जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है। उपभोक्ताओं ने ग्रामीण अंचलों में रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.