Bhadoni News: बिजली खंभा के सहारे आवागमन कर रहे ग्रामीण
भदोही, अक्टूबर 23 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई ब्लॉक क्षेत्र के अछवर गांव के पास नहरा पर लगे बिजली खंभा से ग्रामीण आवागमन करने को विवश हैं। नहर पार कते संतुलन बिगड़ा तो गिरकर घायल होना तय है। ऐसे में ग्रामीण लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचने को विवश हैं। सिंहपुर, चकवा व अछवर से होकर गुजरे नजर पर चयनित स्थानों पर नहर पुलिया बनाया गया है। जबकि अछवर गांव के समीप ग्रामीणों के आवागमन के लिए विद्युत का खंभा गड़े पाइप पर लगा दिया गया है। खंभा पर होकर लोग नहर पार करते हैं। बिजली का खंभा भी पर्याप्त मात्रा में नहीं लगा है। इसके चलते जिनकी हिम्मत गवाही देता है वहीं इधर से गुजरने की जहमत उठाते हैं। जबकि ज्यादातर लोग लंबी दूरी तय करने को विवश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.