भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। मानसून के सीजन में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण मवेशियों की जान जा रही है। सोमवार को क्षेत्र के जोरई गांव में बिजली के करंट से गाय की मौत हो गई। संयोग ही अच्छा था कि वहां पर पशुओं के साथ गए लोग उसकी जद में नहीं आए। गांव निवासी मूलचंद गौतम ने गाय को चरने के लिए सोमवार की सुबह को खेतों में छोड़ा था। घासों को चरते-चरते गाय बिजली के खंभे के पास पहुंच गई। इस दौरान स्टे तार से संपर्क होने पर वह बिजली करंट की जद में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पशु पालक ने बताया कि गाय के पेट में छह माह का बच्चा भी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...