Bhadoni News: बिजली आपूर्ति को लगा केबल काट ले गए चोर
भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। सक्रिय हुआ चोर गिरोह अब बिजली तार समेत अन्य उपकरण को निशाना बनाने लगे हैं। विक्रमपुर गांव के पास खंभा में लगा बिजली का केबल चोर गुरुवार की रात में काट ले गए। तार कटने से कई बस्ती में बिजली आपूर्ति ठप रहा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तकनीकी हेड बिजली विभाग के प्रदीप मिश्र ने बताया कि जीटी रोड पर कटका पड़ाव से विक्रमपुर तक करीब एक हजार मीटर केबिल तार चोर काट ले गए। केबल चोरी होने की सूचना 112 नंबर पुलिस को दे दी गई है। ग्रामीण अंचलों में इतना चोरी की घटना बढ़ गई है कि आए दिन बिजली उपकरण व तार चोरी हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.