भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ भदोही की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के तहत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक बैठक 12 ग्राम पंचायतों में हुई। इस दौरान सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। अभोली में परउपुर, आनन्दडीह ब्लॉक औराई में मुक्तापुर, नरथुआ, ब्लॉक भदोही में लीलाधरपुर, तुलसीचक, ब्लॉक डीघ बेरासपुर, बेरवापहाड़पुर ब्लॉक ज्ञानपुर में वैदाखास, कुसौली ब्लॉक सुरियावां में सिंहपुर, लालीपुर में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। संरक्षण अधिकारी मीना गुप्ता ने ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर समितियों के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख अभोली ने ग्राम स्तर पर बाल कल्याण समितियों की बैठक नियमित रूप से करवा कर उसकी सूचना...