भदोही, अगस्त 13 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के दवनपुर गांव में वरुणा नदी में घंटों युवक का शव पड़ा रहा। मामला भदोही एवं रामपुर (जौनपुर) का होने के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया। दोपहर बाद रामपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू किया।बता दें कि गत सप्ताह हुई अच्छी बरसात एवं नहर विभाग की ओर से वरुणा नदी में पानी छोड़ा गया था। इसके कारण नदी में इन दिनों ठीक ठाक पानी है। गुरुवार की सुबह करियावं क्षेत्र के दवनपुन गांव के लोग नदी की ओर गए थे। इस बीच, उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी। जिसके बाद बात जंगल में आग की तरह फैल गई। मामले से भदोही कोतवाली पुलिस एवं मोढ़ पुलिस चौकी को अवगत कराया गया। लेकिन बार्डर की बात होने के कारण पूरे दिन पंचायत चलती रही। उधर, युवक का शव नदी में ही उतराया प...