Bhadoni News: बाबा रघुनाथदास आश्रम में पाठ, भंडारे का आयोजन
भदोही, सितम्बर 2 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मिर्जापुर रोड स्थित बाबा रघुनाथ दास परमहंस आश्रम में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक साधु, संतों के साथ ही लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारा के पूर्व आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता एवं शिव परिवार की देखरेख में सोमवार को सुबह से यथार्थ गीता का अखंड पाठ शुरू हुआ था। उसके बाद मंगलवार को पाठ की पूर्णाहुति के बाद आश्रम में संतजनों ने भोग लगाकर महाभंडारा का शुभारंभ किया। देर रात तक चले भंडारा हजारों की संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरेंद्र विश्वकर्मा, योगेंद्र गुप्ता, दीपक मोदनवाल, आनंद जायसवाल, डा. आरके बिंद, डा.आशीष कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.