Bhadoni News: बाजार धमकी वाराणसी पुलिस, दुकानदार को उठाया
भदोही, सितम्बर 1 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में सोमवार को वाराणसी जिले की पुलिस धमकी। पुलिस ने एक बर्तन दुकानदार को हिरासत में लिया है। उस पर चोरी का बर्तन खरीदने का आरोप है। कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी रही। चौरी बाजार में सोमवार को दोपहर में अचानक वाराणसी के कपसेठी थाने की पुलिस धमकी। आधा दर्जन की संख्या में रहे जवानों ने एक बर्तन दुकानदार के यहां दबिश दी। इस दौरान दुकानदार के स्वजनों एवं पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कपसेठी थाना क्षेत्र में इन दिनों कई चोरियां हुई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी के बर्तनों को चौरी बाजार में बेचा जा रहा है। नाम ना छापने की शर्त पर जवानों ने बताया कि जल्द ही कई चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.