Bhadoni News: बाजार गए युवक को कार चालक ने रौंदा, मौत
भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुसौली बाजार में मंगलवार को चार पहिया वाहन चालक ने युवक को रौंद दिया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना क्षेत्र के कुसौली गांव निवासी 38 साल के उमेश पुत्र रमाशंकर मंगलवार को बाजार में सामान खरीदने गए थे। इस दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने धक्का मार दिया, जब तक आसपास लोग पहुंचते, तब तक आरोपित वाहन समेत फरार हो चुका था। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते स्वजन भी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.