Bhadoni News: बाइक सीज, 13 वाहनों का चालान
भदोही, अगस्त 4 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद।भदोही-मिर्जापुर मार्ग स्थित औराई चौराहे पर सोमवार को फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीओ राजीव सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह जवानों संग डटे रहे। पुलिस ने दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, हेलमेट, कागजात, बिना नंबर प्लेट आदि को चेक किया। 13 लोगों के दो पहिया वाहनों का ई चालान किया गया। साथ ही एक दो पहिया वाहन को सीज किया गया। उधर, चौराहे पर जांच अभियान के कारण वाहन चालकों में अफरा-तफरी का आलम देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.